alsoread

उत्तरी अमेरिका के मूलनिवासियों का उन्मूलन-कृष्ण किशोर

...उत्तरी अमेरिका की धरती पर प्रभुत्व के लिए फ्रांसीसियों, स्पेनियों, डच लोगों और अंग्रेजों का आपसी संघर्ष भी एक सदी से अधिक चला। सन्‌ 1607 में वर्जिनिया प्रांत में अंग्रेजो़ं ने जेम्सटाऊन नामक पहली बस्ती की स्थापना की। वर्जिनिया नामक एक ब्रिटिश कंपनी ने इसे स्थापित किया था। भारत का ब्रिटिश इतिहास यहां भी दोहराया जा रहा था।...

पूरा पढ़े

नयन भर कर देखता हूं मैं किसी की ओर-कृष्ण किशोर

नयन भर कर देखता हूं मैं किसी की ओर
और कोई कह रहा है-
सुन मुसाफिर ,मैं तुझे पहचानता तो हूं
मगर इतना नहीं कि
 दर्द की पूंजी लुटा दूं सब तुम्हारे द्वार...

पूरा पढ़े

Slave narratives- Krishan Kishore

...दो सौ सालों तक ये अश्वेत इन्सान अफ्रीकी देशों - प्रमुखतः माली, सिनेगल, गाम्बिया, गिनी, आईवरी कोस्ट, लाईबीरिया, घाना, टोगो, नाईजीरिया, कैमरून, अंगोला और कांगो इत्यादि से लाकर अमेरिका की मंड़ियों में बेचे जाते रहे। अलग अलग शर्तें थीं बेचने, खरीदने की। ज़्यादातर को उम्र भर के लिए खरीदा जाता था। वे इन का कुछ भी कर सकते थे।...

पूरा पढ़े

Harlem Renaissance- Krishan Kishore

...अश्वेत सामाजिक दर्शन, जो इस निद्राभंग से पैदा हुआ, वह मार्टिन लूथर किंग के नागरिक अधिकार आंदोलन का भी आधार बना। बीस वर्ष के इस समय काल में इस कौम की सदियों की उपलब्धियां छिपी हुई हैं। सदियों के बोझ से दबा मानस एक ज्वालामुखी की तरह फूट पड़ा। इस समय का कला, संगीत, साहित्य और दर्शन जैसे पिछले जन्म की स्मृति भी है, आज का जीवन भी और भविष्य के सपने भी। बीस वर्ष का यह समय ऐसा उन्मुक्त आकाश है, जहां उड़ान के बाद दिशाओं और ऊँचाईयों की कोई सीमा नहीं रहती।...

पूरा पढ़े

Periodical 1/1/2022 -Krishan Kishore

...हीरो आज समाज में वैसे भी कोई नहीं। सिर्फ ग्लैमर हीरो है, चाहे वो खेलों में हो, फिल्मों में हो, राजनीति में हो या बिजनेस में। और यह ग्लैमर आम आदमी की पहुँच से परे है इसलिए व्यक्ति का हीरो कोई नहीं। हमारे आस पास समाज में कोई हीरो नहीं, घर परिवार में कोई हीरो नहीं, काम की जगह कोई हीरो नहीं। सम्बन्धों में कोई हीरो नहीं। देखने के लिए आसपास सभी कुछ अपने जैसा ही साधारण सा है। अच्छा भी, बुरा भी। सुख दुःख भी, आस निरास भी, हंसी खुशी भी। असाधारण कुछ नहीं। जिन्दगी की क्रूर स्थितियों में भी असाधारण देखने की मनस्थिति गायब हो गई है। आँखें जैसे एक ही आकार में खुलती बन्द होती हैं। फैलती, सिकुड़ती नहीं। माथे सपाट और समतल रहते हैं। धारियां नहीं पड़ती। यह एक रूप है ज़िन्दगी का...

पूरा पढ़े

Periodical

...हमारी स्मृतियां हमें याद दिलाती हैं कि क्या खो गया है जिस की वजह से हमें अपना आज का यथार्थ खंडित लगता है। हमारी संवेदनाएं लगातार उस चुभन को जीवित रखती हैं।..

पूरा पढ़े

ग़ज़ल

हम सर के बर चलेंगे शोलों की सरजमीं पर
हम वो नहीं जो बदले रुख आग की नदी का

पूरा पढ़े

Periodical : Krishan Kishore

विचार साहित्य आज एक बड़ा माध्यम है। बड़े पैमाने पर अलग -अलग समस्याओं पर विचार...

पूरा पढ़े
N/A